महादेव एप के साथ 22 सट्टा एप को किया बैन, उनसे टैक्स कौन वसूल रहा…

बिलासपुर। राज्यसभा के उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाते हुए कहा कि नमो नाम से कितने सट्टा एप चल रहे हैं। उन पर हमें आपत्ति है, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। प्रमोद तिवारी ने कहा, महादेव एप के साथ 22 सट्टा एप को बैन किया, लेकिन उनसे टैक्स कौन वसूल रहा है।

प्रमोद तिवारी ने रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, अभिषेक दुबई कितनी बार जाते हैं, उनके पासपोर्ट की जांच की जाए. 500 करोड़ दुबई से यहां कैसे ला सकता है, उसको किसका संरक्षण है, इसे बीजेपी को बताना चाहिए।

इतना ही नहीं प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी को नॉन परफॉर्मिंग प्रधानमंत्री बताया है. 9.5 साल बाद छग जाएं तो अपने किए गए काम बताते, उन्होंने कोई वादा नहीं निभाया।

See also  CG News: राजस्व मंत्री ने लगाई रेवेन्यू अफसरों की क्लास, पब्लिक से जुड़े काम समय पर पूरे करें, वरना..

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू