भूपेश बघेल फिर से सीएम बनकर आएंगेः खरगे

कोरिया। एआईसीसी चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने आज कोरिया जिले में कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल फिर से सीएम बनकर आएंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सब वायदे पूरे किए आगे भी पूरे करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है, BJP अमीरों के लिए। केंद्र सरकार की एजेंसी कांग्रेस नेता पर हाथ डालते हैं लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है मजबूती के साथ खड़ी होगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि IT, ED कांग्रेस के यहां हाथ डालती है।

बैकुंठपुर में आयोजित इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे हैं। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  PWD का ओपन चैलेंज, 31 जनवरी तक प्रदेश की सड़कों को बनाएंगे गड्ढामुक्त..! जनता से मांगा सहयोग