रायपुर। Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ के ​बहुचर्चित महादेव सट्टा एप्प की जांच कर रही ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अफसरों को नोटिस देकर बुलाया है। इनमें से एक से शाम छह बजे से रात डेढ़ बजे तक पूछताछ की खबर है।

Mahadev Satta App: बताया जा रहा है कि एक और आईपीएस आज बुलाया गया है। राजधानी के एक टीआई को भी महादेव सट्टा एप्प के संबंध तलब किए जाने की सूचना है। बता दें कि इन दोनों आईपीएस के नाम का खुलासे से जिक्र सामने आए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे ईडी ने संज्ञान में लिया है।

कैश कोरियर असीम दास और कांस्टेबल भीम सिंह यादव की आज पेशी

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा एप मामले में ईडी की रिमांड पर चल रहे कैश कोरियर असीम दास और उसके साथी कांस्टेबल भीम सिंह यादव को शुक्रवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Mahadev Satta App: बता दें कि 2 नवंबर को ईडी ने असीम दास से 5.39 करोड़ रूपए बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। असीम दास के साथी कांस्टेबल भीम सिंह यादव को ED ने 3 नंवबर को हिरासत में लिया था।

See also  मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा एक और पत्र ,मनरेगा की प्रथम 3 माह की मजदूरी के लिए 1016 करोड़ रूपए जारी करने अनुरोध