टेक डेस्क। OnePlus जल्द ही अपने प्रीमियम फोन OnePlus 12 को लॉन्च करने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार कंपनी इस फोन को जनवरी में लॉन्च कर सकती है। इसी बीच इस डिवाइस के कई खास फीचर्स भी सामने आए हैं।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि वह इस डिवाइस में सोनी LYT-T808 मुख्य कैमरा सेंसर मिल सकता है। बता दें कि कंपनी से अपने सबसे पहले फोल्डेबल फोन यानी OnePlus Open में Sony LYT 808 सेंसर को पेश किया था। आइये इस डिवाइस के अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

सोनी के खास सेंसर के साथ आएगा OnePlus 12

वनप्लस ने अपने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की है कि कंपनी अपने नए प्रीमियम फोन में सोनी LYT-T808 मुख्य कैमरा सेंसर पेश करना वाली है। बता दें कि इसके पहले कंपनी ने यह भी बताया था की इस डिवाइस में सोनी लिटिया ‘पिक्सेल स्टैक्ड’ सेंसर दिया जाएगा। इसी के साथ ही इस डिवाइस में 64MP OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा।

See also  आ गया है Meta का Advanced AI-Powered Smart Glasses, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग, जानें क्या है इसकी कीमत

जानें क्यों खास है ये सेंसर

बता दें कि यह कंपनी का फ्लैगशिप प्रीमियम फोन है। ऐसी स्थिति में ये दोनों ही कैमरा सेंसर इसे उस स्तर तक ले जानें में मददगार होंगे, ताकि कस्टमर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सके।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

  • फोन के लॉन्च से पहले ही कई खास फीचर्स ऑनलाइन सामने आए है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस डिवाइस में बहुत कुछ खास होगा।
  • डिस्प्ले की बात करें तो इसमें BOE से 2K इंच X1 (ओरिएंटल) डिस्प्ले मिलेगा, जिसे 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा। इसमें आपको क्वॉलकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • इसके अलावा इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और हैसलब्लैड एल्गोरिदम के साथ 50MP कैमरा यूनिट भी हो सकता है।
  • रैम की बात कें तो इसमें आपको 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है।
  • इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5400mAh की बैटरीके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
See also  आईटीसीएम और आईटीआर मिसाइल का परीक्षण सफल, चांदीपुर से हुई लॉन्चिंग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर