कोटा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस का विधायक बनाइये, कोटा के विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी। भूपेश बघेल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के 40 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

विधानसभा में कोटा ब्लॉक के ग्राम तेंदुवा में गत दिनों विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में तेंदुवा, मटसगरा, खपराखोल, करगीकला, करगीखुर्द, धूमा, लोकबंद, लमकेना, इमलीपारा, कुशमुली, सिरसहा, मनपहरी, नेवसा, मटकाबांधा, गोबरीपाटा, खैरझिटी, मोहदी, बारद्वार आदि गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अटल श्रीवास्तव युवा है, इंजीनियर है, मेरे सहयोगी है, कांग्रेस के संघर्षशील और मेहनती कार्यकर्ता है। संगठन में कार्य करने की क्षमता को देखकर कांग्रेस ने इन्हें कोटा से उम्मीदवार बनाया हैं। अटल श्रीवास्तव के सामने दो परिवार है और अटल श्रीवास्तव के साथ कोटा की जनता है। कांग्रेस का विधायक बनाइये, कोटा के विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी।

See also  आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बनाए 11 प्रवक्ता, नरेन्द्र दुग्गड़ बने मुख्य प्रवक्ता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू