टीआरपी डेस्क। गरियाबंद से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। चुनाव के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। इस घटना में एक CRPF जवान के शहीद होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट हुआ है। पोलिंग पार्टी और EVM सुरक्षित बताया जा रहा है। गरियाबंद जिले के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था।

मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया और इस घटना में ITBP के जवान घायल हो गये। अब पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  Assembly Election 2023: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा ने किया मतदान