बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में बगावत करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पार्टी ने जगदलपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की है। जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रत्याशी जतिन जयसवाल और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी ने आला कमान से भीतरघातियों की शिकायत की थी। आला कमान के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

See also  नशे में ड्यूटी और रेस्टहाउस में तोड़फोड़ करने वाले 3 शिक्षक निलंबित, DEO ने किया सस्पेंड