CGPSC 2023 के एग्जाम के लिए अधिसूचना जल्द होगी जारी

रायपुर। वर्ष 22 में विवादास्पद तरीके से चयनितों की ज्वाइनिंग पर हाईकोर्ट की रोक के बीच राज्य लोक सेवा आयोग वर्ष- 23 बैच के लिए एक दो दिन में पद विज्ञापित करने जा रहा है। इस वर्ष राज्य सेवा के करीब 230 पदों की भर्ती की जानी है।

पीएससी सूत्रों ने बताया कि चूंकि अभी आचार संहिता लगी हुई है और पीएससी हर वर्ष 26 नवंबर को नई भर्ती के पद विज्ञापित करता है। तो उसने जीरो ईयर से बचने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। आयोग से हरी झंडी मिलते ही आवेदन आमंत्रित करने पद विज्ञापित कर दिए जाएंगे।

आयोग के सचिव जेके ध्रुव ने बताया कि बस एक, दो दिन में विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रथम श्रेणी अफसरों के 230 पद मंजूर किए गए हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टरों के मात्र आठ पद बताए गए हैं। इनके लिए आवेदन प्रकिया दिसंबर, जनवरी में पूरी की जाएगी।

See also  स्कूलों में इस वर्ष 64 दिनों के अवकाश का प्रस्ताव : देखें दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और गर्मी की कितनी मिलेगी छुट्टियां

उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) फरवरी और अंतिम चयन परीक्षा( मेन्स) जून में लिए जाते हैं। सितंबर में साक्षात्कार के बाद अक्टूबर में अंतिम चयन सूची की घोषणा की जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर