कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पैरा से भरे ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई, ट्रैक्टर में खेत से पैरा लेकर किसान अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में ट्रैक्टर आ गया और चिंगारियां उठने लगीं। इस दौरान वाहन से कूद कर ड्राइवर ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग भड़कती चली गई। यह पूरा मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

इस घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि हाई टेंशन तार ढीला है और नीचे झुका हुआ है। जिससे वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी: अगले 24 घंटों में तापमान गिरने के आसार, उत्तरी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट