लोरमी। मुंगेली जिले में लोरमी- खुड़िया वनांचल के भूतकछार सर्किल में एक मादा हाथी मृत पाई गई है। हाथी के पैरों पर और गले में गंभीर चोट दिखाई दे रही है। यह घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। जहां मादा मृत मिली है वह जगह खुड़िया वन परिक्षेत्र स्थित भूतकछार के 486 कम्पार्टमेंट में है।

दरअसल, हाथियों के झुंड ने कटामि के एक घर को क्षतिग्रस्त किया था। जिसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घर को क्षतिग्रस्त करने के 2 दिन बाद मादा हाथी की मौत हो गई।

इसलिए ग्रामीणों ने शिकार करने की आशंका जताई है। वन अफसरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी की मौत की छानबीन जारी है। बहरहाल विभागीय तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सरकारी स्कूल में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक