नारायणपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में जवानों को निशाना बनाने के लिए साजिश के तहत लगाए गए आईडी के विस्फोट होने से दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए जिसमें एक मजूदर की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है । घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है ।IED की चपेट में आए दोनों मजदूर प्रतिदिन की तरह काम पर निकले थे इसी दौरान IED ब्लास्ट का शिकार हुए थे। यह पूरा मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। असफल 3 दिसंबर को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में नक्सली काफी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। वे नक्सल इलाकों में जवानों को हानि पहुंचाने के लिए IED लगा रहे हैं तो कही बैनर फेंककर लोगों को चेतावनी दे रहे हैं।

See also  जीएसटी की विकृतियों को दूर करने हेतु कैट टीम द्वारा जीएसटी आयुक्त को सौपा ज्ञापन!