केंद्रीय मंत्री बोले जल्द बदलाव आएगा

नई दिल्ली। भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था साल 2040 तक करीब 40 अरब डॉलर की हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह दावा किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ विदेशी एजेंसियों ने तो भारत की स्पेस इकॉनोमी के 2040 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि स्पेस इकॉनोमी बढ़ने के बाद वैज्ञानिकों को भी काम का बढ़िया माहौल मिलेगा।

ऐसे बढ़ेगी इसरो की कमाई

इसरो के रॉकेट लॉन्च की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी हमारी स्पेस इकॉनोमी बहुत प्रभावी नहीं है और यह सिर्फ 80 लाख डॉलर पर टिकी है। लेकिन जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है और विदेशी सैटेलाइट्स को लॉन्च करने से ही हमें करीब ढाई करोड़ यूरो और अमेरिकी सैटेलाइट्स लॉन्च करके 1.7-1.8 करोड़ डॉलर की कमाई हो सकती है।

See also  मंगलूरू एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध व्यक्ति के बैग में मिला आईईडी डिवाइस

जितेंद्र सिंह ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक हमारे अंतरिक्ष के संसाधन गैर सरकारी क्षेत्र से आते हैं। उन्होंने माना कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के पास अभी संसाधनों की कमी है लेकिन जल्द ही ये कमी दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चांद पर इंसान भले ही अन्य देशों ने पहुंचाया लेकिन चांद पर पानी का पता हमने लगाया।

नासा और इसरो में बढ़ेगा सहयोग

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। साथ ही वह यूएई का भी दौरा करेंगे। बिल नेल्सन का भारत दौरा सोमवार से शुरू होगा। नेल्सन, भारत में इसरो अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जिसमें इनोवेशन और रिसर्च संबंधी द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत होगी। बता दें कि भारत और अमेरिका क्रिटिकल और इमर्जिंग तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं और इसरो और नासा का सहयोग भी इसी के तहत बढ़ रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, कई सीरियस, CM का सख्त निर्देश- आरोपियों पर लगेगा रासुका