दुर्ग। सराफा कारोबारी को परिवार सहित शादी में जाना महंगा पड़ा। सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 30 लाख की चोरी कर ले गए जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया था। पीड़ित ने स्मृति नगर चौकी में मामला दर्ज कराया है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि त्रिवेणी नगर निवासी अनय कुमार सांगाणी (53 वर्ष) ज्वेलरी का बिजनेस करता है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 नवंबर की सुबह 8 बजे वह अपने परिवार के साथ शिवनाथ नदी के पास बने रोमन पार्क में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

24 नवंबर की सुबह 11.50 बजे घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का दरवाजा खुला है और उसका ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अन्य कमरों के दरवाजा और आलमारियों का ताला टूटा हुआ था। अंदर पूरा सामान बिखरा था। घर से सोने-चांदी के जेवरात और कैश गायब थे।

See also  CG BIG BREAKING : अभी नहीं समाप्त होगा NRDA किसान आंदोलन, 24-25 फरवरी को दिल्ली रवाना होंगे किसान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर