रायपुर। Kartika Purnima : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रविवार सुबह सीएम भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर महादेव घाट की खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाई, उन्होंने यहां पर स्नान कर पूजा-अर्चना की साथ ही प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना की है। इस दौरान उनके साथ महंत रामसुंदर दास, महापौर एजाज ढेबर, निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक लोगों ने डुबकी लगाई।

Kartika Purnima : महादेव घाट पर पहुंचे सीएम बघेल ने कहा कि, कार्तिक मास के दिन अपने-अपने गांव में जाते हैं और डुबकी लगाकर नाहाते हैं। इसलिए परंपरा को कायम रखने के लिए लगातार हम इसका पालन करते आ रहे हैं। वहीं राम मंदिर को लेकर कहा कि, बीजेपी इसपर राजनीति कर रही है। हम राम के नाम पर वोट नहीं मांगते, ये हमारी आस्था का विषय है।

See also  OMG : BCG के टीके वाले वॉयल में काला पदार्थ, प्रदेश के इस जिले में बंद हुआ टीकाकरण