जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान की फसल तैयार होने के बाद किसान धान को बेचने के लिए खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं और समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच रहे हैं। खरीदी केंद्रों में धान की आवक बढ़ने के साथ ही अन्य राज्यों की सीमा से लगे ग्रामों में दलाल किस्म के बड़े किसानों से सांठगांठ कर धान खपाने के लिए अवैध रूप से धान की तस्करी करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं। अन्य राज्यों से धान की तस्करी को रोकने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से शख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत धान की अवैध तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की तस्करी करने के लिए पिकअप वाहन में भरकर लाए जा रहे थान को खाद्य अधिकारी ने ओडिशा से सटे सीमावर्ती गांव तपकरा के समडमा गांव में धान से भरा पिकअप जब्त किया है। 25 क्विंटल धान का पिकअप वाहन में अवैध परिवहन कर बिचौलिए छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की थी। इसकी सूचना पर खाद्य अधिकारी ने धान से भरा वाहन जब्त कर तपकरा पुलिस के सुपुर्द किया। ऐसा माना जा रहा है धान की अवैध तस्करी को बढ़ावा देने के पीछे कुछ दलाल किस्म लोगोंं का हाथ है जो तस्करी करने वालों से सांठगाठ कर अपने खाते में धान बिकवा कर उनसे कमीशन लेते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में डराने लगी कोरोना की रफ्तार, आज 1615 संक्रमण के मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत