नई दिल्ली। पांच राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद अब चुनाव आयोग मतगणना की तैयारी कर रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 3 दिसंबर को राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतगणना होनी थी। लेकिन अब चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के चुनावी राज्य में मतगणना की तारीख बदलने का फैसला किया है। अब मणिपुर में काउंटिंग 3 दिसंबर को नहीं बल्कि सोमवार 4 दिसंबर को होगी।

आयोग ने इसलिए बदली तारीख

चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा, “आयोग को विभिन्न क्षेत्रों से कई निवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर, 2023 (रविवार) से किसी अन्य सप्ताह के दिन में बदलने का अनुरोध किया गया है।” चुनाव आयोग ने कहा कि मिजोरम के लोगों के लिए रविवार के दिन का विशेष महत्व है। इसलिए अब यहां 4 दिसंबर दिन सोमवार को मतगणना होगी।

See also  पीएम मोदी ने बोरिस जॉनसन को दी जीत की बधाई