रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। साव ने कहा, सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। एग्जिट पोल के आधार पर साव ने कहा, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार आई तो क्राइम करप्शन, कानून व्यवस्था पर खलल डालने वाले को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

सीएम ने पीएम को चिट्ठी लिखी है इस पर अरुण साव ने कहा, मुख्यमंत्री 5 साल से केवल चिट्ठी लिख रहे हैं, जो वादा किया वादा निभाया नहीं। छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का काम किया।

ऑपरेशन लोटस को लेकर साव ने कहा, कांग्रेस डरी हुई है, घबराई हुई है। 5 साल जनता को लूटा है, इसलिए डरे हुए हैं। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। कल छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा हैं।

See also  Covid 19 Vaccination : टीकों के सुरक्षित संधारण के लिए प्रदेश में 530 कोल्ड-चेन प्वाइंट, 80 नए प्वाइंट अतिरिक्त बनेंगे- टी.एस. सिंहदेव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर