दंतेवाड़ा। आज सुबह दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के सातधार में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए बैनर-पोस्टर को हटाने के दौरान IED ब्लास्ट हो गया। जिससे CRPF के 4 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी चल रही है।

PLGA सप्ताह के पहले दिन उपस्थिति दी

दरअसल, नक्सलियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू हो गया है। इसके पहले दिन शनिवार की सुबह जवानों को सूचना मिली थी कि बारसूर पल्ली मार्ग के सातधार 195 बटालियन ब्रिज के पास नक्सलियों ने भारी मात्रा में बैनर, पोस्टर फेंके हैं। इस सूचना के बाद बारसूर से सीआरपीएफ 195 बटालियन के 10 -12 जवानों को रवाना किया गया। यहां जवानों की टीम ने पोस्टर निकालना शुरू किया, तो यहां नक्सलियों की ओर से पोस्टर के नीचे छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से चार जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही सीआरपीएफ कैंप में रखा चॉपर सुबह 10 बजे बारसूर के लिए रवाना हो गया। इधर आसपास के इलाके में सर्चिंग भी तेज कर दी गई है।

See also  ASP वेदव्रत सिरमौर बनाये गए पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक, कृष्ण कुमार पटेल को भेजा गया परिवहन विभाग

सीआरपीएफ अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह जवानों को सूचना मिली थी कि सुदर तुलारगुफा की ओर में नक्सली गतिविधियां चल रही है। जवानों ने लगातार सर्चिंग करने के दौरान संदिग्ध हालत में कुछ पैकेट में बम पड़े हुए दिखे। बम को बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज करने की कोशिश में हल्की सी चूक हो जाने के कारण आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिससे चार जवानों के चोटें आई हैं।

इस घटना में एक जवान के सिर पर चोट आई, वहीं बाकी के जवानों को चेहरे में आईईडी के टुकड़े आने के कारण चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों को रायपुर रेफर करने की बात कही जा रही है।

PLGA सप्ताह में मारे गए साथियों को करते हैं याद

दरअसल, नक्सलियों का PLGA सप्ताह शुरू हो गया है। पहले से ही बस्तर में उत्पात मचा रहे नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है। इसमें उसने लिखा है कि पिछले 11 महीनों में केंद्रीय कमेटी पोलित ब्यूरो मेम्बर कटकम सुदर्शन समेत 54 नक्सलियों की मुठभेड़, बीमारी और अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों में 17 महिला नक्सली शामिल हैं। दंडकारण्य में 26, बिहार झारखंड में 9, तेलंगाना में 6, MMC जोन में 4 ओडिशा में 5 नक्सलियों की मौत हुई है। नक्सली नेता ने कहा 2023 के TCOCके दौरान उनके संगठन ने बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।इधर, नक्सलियों के PLGA वर्षगांठ को लेकर पुलिस ने सभी थाना कैम्पों को अलर्ट जारी कर दिया है।

See also  कर्नाटक पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से मुलाकात