रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिले स्पष्ट बहुमत और कांग्रेस की हार के बाद भूपेश बघेल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। बघेल कुछ ही देर पहले इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से चर्चा में कहा कि पांच साल हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है, अभी जो जनादेश मिला है उसका हम सम्मान करते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई दी है।

आपको बता दें कि चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 9 मंत्रियों को हार मिली है। इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल शामिल हैं।

See also  CG ISIS Module: छत्तीसगढ़ में ISIS मॉड्यूल की NIA जांच शुरू, 500 से ज्यादा मोबाइल एप यूज करते थे दोनों नाबालिग