रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल रही बढ़त के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। चार्टर प्लेन से नई दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर एयरपोर्ट 3:30 से 4:00 बजे के बीच पहुंचेंगे। वहां से दोनो सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता