रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के नतीजों में 5 साल से सत्ता में काबिज कांग्रेस को (BJP legislature party meeting) करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में 54 सीटों पर बंपर जीत के साथ बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है।

CG Politics: बीजेपी की बंपर जीत के बाद सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई है। बैठक बीजेपी के भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी विधायक को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।

See also  बड़ी खबरः IPS जीपी सिंह की बहाली का आदेश हुआ जारी