रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के साथ भाजपा ने सत्ता में वापसी कर ली है। प्रदेश में भाजपा 54 सीटों में जीत कर सरकार बनाने जा रही है।

इसी के साथ ही कांग्रेस के खाते में 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में एक सीट आई है। इस बीच प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीट से हार के बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

टीएस सिंहदेव ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

See also  वैट अधिनियम: बकाया वसूली के लिये एकमुश्त निपटान अधिनियम 2023 लागू, 70 हजार से अधिक व्यवसायी होंगे लाभान्वित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर