रायपुर। कांग्रेस की पूर्व सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव अब तक कहते आये हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। मगर अप्रत्याशित जनादेश के बाद अब उनका कहना है कि चुनाव हारने के बाद वे मैदान छोड़कर नहीं भागेंगे और यूं ही डटे रहेंगे। वे सबसे पहले तो यह जानने की कोशिश करेंगे कि उनके अंदर ऐसी क्या कमी रही जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं पार्टी को भी यह चिंतन करना पड़ेगा कि सारे सर्वे भी फेल हुए और हम भी नहीं भांप पाए, हमें लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार ज़रूर बनेगी। काम भी किया तभी हमें कुछ वोट मिले और क्या नहीं किया जिस कारण से वोट नहीं मिले। इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत उतना ही रहा लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने एमपी में भी भाजपा की एकतरफा जीत पर आश्चर्य व्यक्त किया। VIDEO :

See also  छत्तीसगढ़ सियासत: बीजेपी ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-कोरोनाकाल में किया 1500 करोड़ का बड़ा घोटाला