रायपुर। झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 06 दिसंबर, बुधवार से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हो चुका है। अभी बरामद रुपयों की गिनती चल ही रही है। ऐसे में यह जब्त राशि और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस रेड में देश में कानूनी तरीके से जब्त की जानेवाली सबसे बड़ी नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा कि उन्हें गिनने के लिए मंगवाई गई मशीनें भी खराब हो गई। कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया था कि रेड में शामिल लोगों को मालूम नहीं था कि कहां जाना है।

इस संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है। जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी।

See also  राजधानी के पास अब उठाएं जिप्सी सफारी का लुत्फ: मोहरेंगा में खुले लग्जरी कॉटेज, देखें वन्यजीव

आगे विधायक ने कहा कि अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास ₹200 करोड़ की नगदी पकड़ी गई, तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नकदी होगी? इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी, ऐसे कितने आर्टिस्ट है कांग्रेस में? जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब-किताब हर रोज़ लिया जायेगा, ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है। मोहब्बत की दुकान के एक फ्रेंचाइजी के गल्ले में 200 करोड़ के नोट मिले हैं। खूब बिक्री हुई है लगता है। सारी मोहब्बत कुछ यूं बिक गई तभी पास में सिर्फ हिंदुत्व और सनातन से नफरत बची है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि INDI एलायंस यानी घमंडिया गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार कर लूट खसोट करते हैं और जब ED, CBI, और।T जैसी जांच एजेंसी अपना काम करती हैं, तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते हैं। यह सारा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है, जिससे कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि खड़गे, सोनिया गाँधी और राह गांधी चुप्पी इन मामलों साधे बैठे हैं।

See also  Breaking : सहकारिता मंत्री के OSD हटाए गए, मंत्रालय से आदेश जारी…

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक ने सवाल करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता ईडी, सीबीआई और आईटी का विरोध कहीं इसलिए तो नहीं कर रहे थे कि कहीं उनके भी अवैध उगाही का पैसा उजागर न हो जाए। क्या जब्त किए गए अरबों रुपए में कहीं प्रदेश के कांग्रेसी नेताओ के पैसे तो नहीं है।

उ सवाल किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जो तीन परदेसिया सांसद छत्तीसगढ़ के बाहर के बनाए हैं क्या उसमें भी इसी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है?

INDI एलायंस का सामान

  • बेंगलुरु में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के घर से मिले 42 करोड़ कैश
  • यूपी विधानसभा चुनाव के समय की रेड में पीयूष जैन के यहाँ से मिले 200 करोड़ रुपये कैश।
  • जुलाई 2022 में ममता दीदी के मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों से मिले 50 करोड़ कैश और करोड़ों के गोल्ड
  • 142 करोड़ रुपए चेन्नई में आयकर विभाग की छापामारी के दौरान जब्त किए गए थे।
  • जून 2022 में सत्येंद्र जैन के ठिकानों से ईडी को मिला 2.82 करोड़ कैश के साथ सोने के 133 सिक्के झारखंड में मई 2022 में ED की छापेमारी में अधिकारियों के घर से 20 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए।
  • कानपुर में आयकर छापे में बंद हो चुके 500-1000 के 95 करोड़ बरामद हुए।
  • झारखंड में इंडी सरकार में मनरेगा में ₹550 करोड़, कोयला आवंटन घोटाला, अवैध खनन में ₹1,500 करोड़, ग्रामीण विकास निधि में ₹1,500 करोड़, भूमि घोटाला में ₹3,000 करोड़, शराब में।
  • ₹1500 करोड़ के घोटाला सहित कई घोटालों के मुद्दों को भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुखता से उठाया।
See also  ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सीएम के पीठ और घुटने में आई चोट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर