टीआरपी डेस्क। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। बता दें कि आकाश आनंद पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं।

आकाश आनंद पिछले 6 सालों से राजनीति में काफी सक्रिय हैं। उनकी राजनीति में एंट्री साल 2017 में हुई थी। उस दौरान वह सहारनपुर में मायावती की एक जनसभा में उनके साथ मंच पर दिखे थे।

आकाश आनंद को मायावती ने पहले ही पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी थी। आकाश आनंद ने विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी की है। आकाश आनंद ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Shreyas Iyer Hospitalised : श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ी खबर! सिडनी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती, तीसरे ODI के दौरान लगी थी चोट