रायपुर। माना स्थित बाल सुधार गृह से भागे हत्या के सातों नाबालिग आरोपी जो गत रविवार की सुबह 6 बजे बाल सुधार गृह से फरार हो गए थे। इन्हें पुलिस ने राजिम से पकड़ा है। सातों आरोपियों के खिलाफ माना थाना में फरारी का अपराध दर्ज हुआ था।

रविवार को घटित घटना के पहले माना बाल संप्रेक्षण गृह में गुरुवार रात को बलवा हो गया था। वहां बंद बाल अपराधियों ने नाइट इंचार्ज पर हमला कर गमछे से गला घोटने का प्रयास किया गया था।

जिसमें नाइट इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने बाल अपराधियों पर हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे डॉक्टर तो डॉक्टर के घर पहुंच गए कलेक्टर