महासमुंद। NH 353 पर ओंकारबंद और एम के बाहरा के बीच खल्लारी थाना क्षेत्र में बीती रात स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर होने से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बीती रात बागबाहरा के चण्डी मंदिर से दर्शन कर के वापस लौटने के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतक युगल साहू उम्र 22 वर्ष, गिरीश धीवर उम्र 20 वर्ष बनरसी आरंग के रहने वाले थे। घायलो को महासमुंद के दो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर



