दी चेतावनी ! किसी मंत्री ने भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं लिया तो विरोध करेंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। सरकार गठन से पहले आदिवासी नेता और रामपुर से पूर्व विधायक और पूर्व गृह मंत्री ने यहां तक कहा कि अगर भाजपा के मंत्रिमंडल का कोई सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन नहीं लेगा तो वे उसका भी विरोध करेंगे ।

अब राज्य में भाजपा सरकार बन गई तो पूरी ऊर्जा से फिर काम करूंगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और BJP विधायक ननकी राम कंवर ने 11 जून 2023 को पत्थलगांव में को बड़ा बयान दिया था।

ननकी राम कंवर ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार नहीं बनने पर वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए ननकी राम कंवर ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर भाजपा की सरकार नहीं बनी तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा।

See also  CG Electricity Bill : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का डबल झटका, जाने क्या होगा असर…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर