नई दिल्ली। Mexico Christmas party: मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वातिएरा शहर में बंदूकधारियों ने एक क्रिसमस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलोें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Mexico Christmas party: गोलीबारी के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16 लोगों की मौत, कई घायल

Mexico Christmas party: स्थानीय मीडिया के अनुसार, साल्वाटिएरा में बंदूकधारियों ने लोगों पर उस समय हमला किया जब वे क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम हॉल से बाहर निकल रहे थे जिसे पोसाडा कहा जाता है। इस गोलीबारी में 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

See also  Ram Mandir Ayodhya: मेक्सिको, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और न्यूजर्सी में गूंजा राम का नाम, मंदिरों में NRI ने की पूजा अर्चना, देखें तस्वीरें

हिंसक झड़प में 11 की मौत

Mexico Christmas party: बता दें कि 9 दिसंबर को मध्य मेक्सिको में एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों और एक छोटे कृषक समुदाय के निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर रिपोर्टों से पता चला कि ग्रामीण कार्टेल द्वारा जबरन वसूली से परेशान हो गए थे।