रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने भाजयुमो को संकल्प दिलाया कि छत्तीसगढ़ में 11 की 11 लोकसभा सीट लाना है। विकसित भारत के रथ में सहभागी बन के जनता तक पहुँचना है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है जिसमें हमारी पूर्ण भूमिका है, जनता तक इसकी जानकारी देना है।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बड़ाजेना, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमन दीप सिंह, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, दीप ज्योति मुंड द्वारा माँ भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्धघाटन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ भाजपा की सरकार बनाने भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है, हर वादे को पूरा करना है। एक छोटा सा कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री बना है। ये सिर्फ भाजपा में ही संभव है। पार्टी सब का काम देखती है। समय के अनुसार उसका ध्यान भी रखती है।

See also  खबर…खबर…खबर: लॉकडाउन के दौरान पूरी फीस नहीं ले सकते स्कूल, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

हम चुनाव जीते हैं, इसमें मोदी की गारंटी का बहुत बड़ा योगदान है। सबका साथ लेकर सबका विकास हमको करना है। मोदी का भरोसा जनता में बरकरार रखना है। मोदी की गारंटी पांच साल में पूर्ण होगी। पहली कैबिनेट में गरीबों को मकान देने का काम हमने किया है।

मोदी की गारंटी में 12 लाख किसानों को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर दो साल का बोनस दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं ने जो योगदान दिया है उसके तहत 12000 रुपये प्रति साल देने की योजना जल्द लागू होगी। पीएससी घोटाला में उच्च स्तरीय जांच होगी।

उप मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमने बहुत सोच विचार के भाजयुमो की टीम बनाई है। इस टीम को 10 साल तक लोग याद रखेंगे। हमारे युवा मोर्चा ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका। कांग्रेस के लोग सत्ता सुख भोगने आये थे। जनता के काम करने नहीं। उसी जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका। भाजयुमो को योजना बनना होगी। जहां हारे हैं वहां और मेहनत कर के लोकसभा में जीत सुनिश्चित करना होगा।

See also  रायपुर के 31 आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट

उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार जब जब बनती है जहाँ जहाँ बनती है, अथक प्रयासों से बनती है। छत्तीसगढ़ के 5 साल का अंधकार अब खत्म हुआ है। सूर्योदय हुआ है, नवा सवेरा है। भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को सवारा था फिर से विकास से सजाएंगे।

कैबिनेट की पहले बैठक में 18 लाख गरीब परिवार का घर बनाने का निर्णय लिया गया। मंडल शक्तिकरण में एक मंडल 7 दिन रहना है। प्रवास करना है। प्रवास करोगे तो व्यक्तित्व का विकास होगा। सभी का आवासीय प्रवास होना चाहिए। आने वाले आम चुनाव में भाजयुमो का काम बोलना चाहिए। संगठन का काम बहुत पवित्र काम है।

प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के संकल्प कि जब तक भाजपा की सरकार नहीं बनेगी तब तक माला नहीं पहनूँगा। उस संकल्प को मुख्यमंत्री द्वारा आज रवि भगत को माला पहना के सम्मान सहित पूर्ण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा अपने कार्यकाल के बारे में बताया गया कि पीएससी घोटाले को ले कर संघर्ष करते हुए पूर्व की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहे।

See also  Transfer Braking : महिला एवं बाल विकास विभाग के 7 अधिकारियों हुआ तबादला, देखें आदेश

वैन विभाग घोटाला हो, नासा के खिलाफ पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा ने हर मंडल हर जिला में अभियान चलाया था। एक बूथ 20 युवा के अभियान के कारण विधानसभा के हर मंडल बूथ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लगे रहे। नव मतदाता सम्मेलन सभी जिले में हुआ। जहाँ युवाओं से संबंधित समस्याओं से भाजपा से जोड़ा गया। जिसके कारण युवाओं ने पूर्ण ताकत के साथ भाजपा की सरकार बनाई है।

समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गज माला से किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने बीच देख कार्यकर्ताओं का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर