रायपुर। नगरीय निकायों के 12 सौ से अधिक एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया गया कि नगर पालिका निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस सरकार ने पार्टी के नेताओं को एल्डरमैन नियुक्त किया था।

करीब दो साल पहले ये नियुक्तियां हुई थी। अब इन नियुक्तियों को खत्म कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव होने के बाद भाजपा सरकार नए सिरे से नियुक्तियां करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  अदाणी पर आरोपों की जांच के लिए संसद में जेपीसी की मांग, हंगामे के चलते नहीं चल सके दोनों सदन