रायपुर। भाजपा की नई सरकार बनने के बाद नक्सली लगातार बढ़ते उत्पात को रोकने के सीएम के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज बस्तर संभाग में नक्सल ऑपरेशन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे है। IED ब्लास्ट जैसे वारदात को अंजाम देकर जवानों को नुकसान पहुंचा रहे है। आज तड़के सुबह ही गोपनीय सैनिक को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोपनीय सैनिक बीजापुर थाना क्षेत्र के मनकेली गांव के निवासी छोटू कुरसम सडक़ दुर्घटना में घायल अपने परिचित के लिए एम्बुलेंस लेकर गांव ओर जा रहा था।

इस दौरान गोरना गांव के करीब छोटू कुरसम के चाचा राजू कुरसम व 4 उनके अज्ञात साथियों द्वारा एम्बुलेंस को रोककर छोटू कुरसम को अपने साथ ले गये। पुलिस के मुताबिक देर रात छोटू कुरसम को चाचा राजू कुरसम व उनके साथियों द्वारा गला रेतकर हत्या कर शव को गोरना गांव के पास सडक़ पर फेंक दिया।

See also  Breaking-बजरंग पावर के सर्वेंट क्वार्टर में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, एक संदेही हिरासत में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर