रायपुर। Veer Bal Diwas: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से 11.55 बजे तक तेलीबांधा स्थित गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे से एक बजे तक माता सुंदरी पब्लिक स्कूल कचहरी चौक में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Veer Bal Diwas: इसके बाद वे शाम पांच बजे से छह बजे तक शंकर नगर रायपुर में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास सहित प्रदेश और देख के अनेक लब्धिप्राप्त कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे।

See also  Breaking: भारत में ही होगा IPL 2021 का आयोजन, टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को लगेगा टीका