जशपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने शपुर की भूमि को प्रणाम करता हूं। यह मेरी कर्म भूमि रही है। स्वर्गीय जूदेव जी मेरे राजनीति के आदर्श रहे हैं। जशपुर आगमन पर आप सभी ने जैसा स्वागत किया उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा।

यह स्वागत मेरा नहीं पूरे जशपुर का स्वागत है। आज 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आज 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आपके बेटे को बहुत बड़ा दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा।

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज जशपुर नगर की इस पावन भूमि में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद पहली बार जशपुर आया हूं। आप लोगों ने जिस प्यार और दुलार के साथ मेरा स्वागत किया है उसके लिए सभी को धन्यवाद।

See also  भाजपा और पीएम मोदी पर कन्हैया कुमार ने जमकर साधा निशाना

आपके बेटे को जिम्मेदारी मिली हैं, आप सभी का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे। मैं सदैव जशपुर का नाम रोशन करता रहूं। सभी वर्ग की चिंता करते हुए हमने छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आपको गारंटी दी थी कि हमारा पहला काम 18 लाख आवासहीनों का मकान बनाना होगा। 13 तारीख को हमने शपथ ली और 14 को प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया।

शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने की गारंटी पूरी कर दी। विधानसभा में इसके लिए बजट भी पारित करवा लिया गया है।

25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर विवाहित महिला को हर माह 1000 रुपए की सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए भी बजट प्रावधान कर दिया गया है।

See also  जिला प्रशासन हुआ सख्त, Corona Test के दौरान गलत मोबाइल नंबर और पता बताने पर होगी FIR

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर