रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट में बने मल्टी लेवल पार्किंग भी अवैध कारोबार का अड्डा बन चुका है। इस पार्किंग के कर्ताधर्ता सरकारी सुविधा का बेखौफ दुरुपयोग कर रहे है। राजधानी की जितना भी इलेक्ट्रानिक्स कारें है यही पर चार्जिंग होने आती है। यह चार्जिंग पाइंट पूरी तरह अवैध है, इस कार्य के लिए सरकार से न तो अनुमति ली है और न ही लाइसेंस दिया गया है। मल्टी लेवल पार्किंग में शहर के सारे गंजेडिय़ों का अड्डा बना हुआ है। यही से ओडिसा के तस्कर गांजा लाकर डंप करते है। फिर यहीं से पूरे शहर में सप्लाई होता है।

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि शाम होते ही लवर्स जोड़ों को आश्रय देकर मोटी रकम ली जाती है। यह मल्टीलेवल पार्किंग पूरी तरह अवैध कारोबार में संलिप्त है। यहां कारों को पार्किंग करने की जगह लवर्स जोड़ों को पार्किंग के लिए जगह दिया जाता है। कलेक्टोरेट के सामने बहुमंजिले इस मल्टी लेवल पार्किंग के ऊपर बीपीओ का कार्यालय संचालित हो रहा है। लोगों का दिन भर आना जाना लगा रहता है उसके बाद भी यहां खुले आम इलेक्ट्रानिक्स कारों की चार्जिंग हो रही है, जिस पर यहां कार पार्क करने वाले अधिकारी भी नजरअंदाज कर निकल जाते है। जानकार सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि इस बहुमंजिले मल्टी लेवल पार्किंग में अवैध काम अधिकारियों के सांठगांठ से ही चल रहा है, नहीं तो इस तरह के दुस्साहस पार्किंग का ठेका लेने वाला टेकादार नहीं कर सकता है। न ही उसके गुर्गे इतनी हिम्मत कर सकते है। इसमें नीचे से ऊपर लेवल तक मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता।

See also  CG News: बीजापुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, बाढ़ के पानी में डूबीं सड़कें