तीन दिनों तक पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति बाधित होने की आशंका

रायपुर। हिट एंड रन दुर्घटनाओं के मामले में नए दंडात्मक कानून के हालिया अधिनियम के विरोध में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल टैंकर ट्रक ड्राइवर शनिवार को अचानक हड़ताल पर जा बैठे। जिससे आने वाले तीन दिनों तक पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।

संभागीय खुदरा प्रमुख रायपुर आईओसीएल सह राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल उद्योग अमित कुमार ने कहा है कि जिला प्रशासन को समस्या के समाधान के लिए आपूर्ति स्थानों को समर्थन देने और बाजार में एलपीजी/पेट्रोल/डीजल की किसी भी अप्रिय कमी को रोकने के लिए संवेदनशील बनाएं। यह हड़ताल तत्काल खत्म होने की कोई संभावना नहीं है क्योकि तीन जनवरी तक तो पहले से ही तय है। ऐसे में सोमवार से किल्लत बढ़ सकती है।

यह हड़ताल सोमवार से तीन दिन होनी थी। लेकिन शनिवार को ही हड़ताल पर चले गए है। टैंकर ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति स्थानों-आईओसी/बीपीसी लखोली टर्मिनल (रायपुर), आईओसी कोरबा टर्मिनल और बॉटलिंग प्लांट पर अचानक हड़ताल पर चले गए है।

See also  CG News : रायपुर के 8 जोनों के वार्डों में लगाई गई जनसमस्या निवारण शिविर

कोई भी टैंकर ट्रक इन स्थानों पर रिपोर्टिंग नहीं कर रहा है। ड्राइवर ट्रकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप ड्राई होंगे। आने वाले दिनों में पेट्रोल/डीजल/एलपीजी की आपूर्ति बाधित होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर