टेक डेस्क। व्हाट्सएप यूजर्स के सामने एचडी क्वालिटी में फोटो शेयर करना एक मुश्किल टास्क होता है। बहुत से ऐसे यूजर्स होते हैं जिन्हें एचडी फोटो शेयर करने का तरीका नहीं पता होता है। हम यहां आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से हाई क्वालिटी फोटो साझा कर पाएंगे।

बता दें, ये फीचर पिछले दिनों ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था। लेकिन फिलहाल सभी के लिए ये उपलब्ध नहीं हुआ है। हालांकि यहां बताए गए तरीके से आप चैक कर सकते हैं कि आपको ये फीचर मिला है कि नहीं और एचडी फोटो भी शेयर कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर एचडी क्वालिटी में फोटो शेयर करने के लिए आपको कुछ तरीके फॉलो करने होंगे।

  • पहले स्टेप में व्हाट्सएप को ओपन करना है और सेटिंग वाले मेन्यू में जाना है।
  • इसके बाद चैट विंडो में राइट साइड में क्लिक करेंगे तो कई सारे ऑप्शन दिखेंगे।
  • यहां आपको स्टोरेज और डाटा का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद मीडिया अपलोड क्वालिटी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसमें भी आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। जिनमें आप अपने हिसाब से किसी भी विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
  • याद रहे फोटो की क्वालिटी आपके इंटरनेट कनेक्शन पर भी निर्भर करती है। अगर आपका कनेक्शन वीक होगा तो क्वालिटी में गिरावट आ सकती है।
See also  ऑडी ने लॉन्च की Audi Q8 e-tron, आधे घंटे में हो जाएगी फुल चार्ज, मिलेगी 600KM तक की रेंज

iPhone से शेयर करने का तरीका

  • आईफोन यूजर्स को निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि यहां ऐसे यूजर्स के लिए भी तरीका बताया गया है।
  • सबसे व्हाट्सएप ओपन करना है और सेटिंग मेन्यू वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां स्टोरेज और डाटा वाला ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने मीडिया अपलोड क्वालिटी ऑप्शन आएगा। जिस पर क्लिक कर देना है।
  • इसमें ऑटो, डाटा और बेस्ट क्वालिटी विकल्प दिखेगा। जिसमें से आप अपने हिसाब से किसी भी ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर