नई दिल्ली। अयोध्या में राम संदिर के अलावा और भी कई विश्वस्तरीय रिकार्ड बनने जा रहे है। जिसमें रामलला के लिए गुजरात के बरोडा से विश्व की सबसे बड़ी अगरबत्ती तैयार की गई है। जो अयोध्या के लिए रवाना हो गई हैं। आपको बता दें कि अगरबत्ती की उंचाई 108 फीट हैं। जो रामलला के पूजन में उपयोग किया जाएगा। जिसकी सुगंध से पूरी अयोध्यानगरी महकेगी।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। देशभर के लोगों को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है। क्योंकि इस दिन राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अलग अलग राज्यों से सहयोग की जा रही है। कही से भंडारे की समाग्री तो कही से हवन पूजन की समाग्री आ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Horoscope 24 September 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल