धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सीएम और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर की जा रही राजनीति को लेकर कहा है कि “निमंत्रण राम मंदिर समिति की ओर से आना है। निमंत्रण आए या न आए, हमें भगवान राम में आस्था है। इसे राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है।”

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अब सिर्फ 21 दिन रह गए हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आज से देशभर में न्योता देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

दूसरी ओर विपक्ष के नेता लगातार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। हालांकि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से कई कांग्रेस नेताओं को न्योता दिया गया है, जिसमें सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जारी सियासत के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ी बात कही है।

See also  समय के अनुरूप साहू समाज कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा आगे : डिप्टी सीएम साव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर