जशपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई महीनों से यहां हाथी का दल सक्रिय है। ये दल क्षेत्र में विचरण करते हुए लगातार लोगों के घरों को ढहाने के साथ-साथ उनके फसलों को क्षति पहुंचा रहा है। इससे लोगों में दहशत और भय का वातावरण बना हुआ है। लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। हाथी के दल ने फिर धावा बोल कई घरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे लोग बेघर हो गए है।

हाथियों ने एक बार भी पत्थलगांव में उत्पात मचाया है यहां के 5 गांवों में 4 घरों को गजराज ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे लोगों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल, वन विभाग ने 30 प्रभावित गांवों में 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है. इसके लिए पुलिसकर्मियों की भी मदद ली जा रही है । बता दें कि, इसके पहले हाथियों के दल ने तमता और बालाझर में दो घरों को क्षतिग्रस्त कर वहां रखे अनाज को चट कर दिया था । हाथियों के हमले के दौरान घर के बाहर अलाव जलाकर बैठे लोगों ने भागकर मुश्किल से अपनी जान बचाई थी ।

See also  Chhattisgarh Assembly Winter Session : अंतिम दिन मांझी और मझवार समाज के जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा गरमाया, मंत्री ने जवाब में कहा…