पेंड्रा। कहा जाता है कि बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य है इन्हीं के कंधों पर देश का भार होगा। इसी सोच के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पालकों को भी प्रेरित किया जा रहा है। पालकों का भी सपना होता है कि उनके बच्चे पढ़-लिख कर एक अच्छा नागरिक बने और अपने माता-पिता का नाम रौशन करें। लेकिन सरकार के इस प्रयास का लापरवाह एवं शराबी शिक्षकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। जिन्होंने बच्चों के भविष्य को अंधकार की ओर धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शिक्षा के मंदिर में शराबी शिक्षक की करतूत लोगों के सामने आया है। जिससे पालकों में शराबी शिक्षक के प्रति काफी आक्रोश है।

नहीं सुधर रहा शराबी शिक्षक
दरअसल पूरा मामला मरवाही विकासखंड के प्राथमिक शाला मौहरीटोला अमेराटिकरा ग्राम पंचायत काहै, जहां शिक्षक सरजू सिंह धुर्वे रोज शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचता है और बच्चों के साथ गाली गलौज और मारपीट भी करता है। स्कूली बच्चों के द्वारा जब पालकों को जानकारी दी गई उसके बाद परिजनों ने शराबी शिक्षक को स्कूल में शराब पीकर आने से माना और समझाने की कोशिश की लेकिन फिर भी शराबी शिक्षक का आदत नहीं सुधरी है।

See also  Raipur City News: जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

मुर्गा और शराब पार्टी की शिकायत पर निलंबित हुआ था

स्कूल में लगभग 30 से 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज है, जिसमें एकल शिक्षक है। अच्छे से पढ़ाई नहीं होने के चलते बच्चों के भविष्य अंधकार में डूबता देख परिजनों ने मरवाही विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। इसको लेकर शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। वहीं आपको बता दें कि यह वही शिक्षक है जो इसके पहले दूसरे स्कूल में मुर्गा और शराब पार्टी करते हुए पकड़े जाने की शिकायत पर निलंबित हुआ था।