कांग्रेस के कटाक्ष पर मंत्री अग्रवाल ने कहा अपना घर संभालो

रायपुर। कांग्रेस और भाजपा में लोकसभा चुनाव को लेकर अब सियासी गरमाहट देखने को मिल रही है। ताजा मामला भाजपा नेतृत्व विधानसभा जीते विधाय़कों को लोकसभा में उतारने पर विचार कर रही है। यह ठीक वैसा ही जैसा कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व ने सांसदों को उतार कर जीत हासिल की। इस मामले पर प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है।

भाजपा विधायकों को लोकसभा टिकट दिए जाने के कटाक्ष पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में क्या हो रहा है, कितनी भगदड़ मची है। कितने लूट मार मची है। कितने आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस अपने घर को संभाले बीजेपी की चिंता ना करे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Interim Budget Session 2024: सदन में आज से अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत, 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट