आईपीएस जीतेन्द्र सिंह मीणा की सीबीआई में प्रतिनियुक्ति

रायपुर। IPS अफसरों का विष्णुदेव साय सरकार ने ट्रांसफर किया है। गृह विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में आईपीएस जीतेन्द्र सिंह मीणा और राशि मोहन सिंह का नाम शामिल है।

आईपीएस जीतेन्द्र सिंह मीणा की सीबीआई में उप महानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति होने पर उनके स्थान पर जगदलपुर एसपी का अतिरिक्त प्रभार आईपीएस शशिमोहन सिंह को दिया है। शशिमोहन सिंह सेनानी 5वीं वाहिनी के साथ साथ जगदलपुर एसपी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक देखेंगे।

See also  'क्या मेरी धर्मपत्नी रोहिंग्या घुसपैठिया हैं?' - संजय सिंह का BJP पर तीखा हमला