बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की

रायपुर। आगामी विधानसभा सत्र में बजट पेश किय़आ जाना है जिसे लेकर वित्त मंत्री विभिन्न विभागों की बैठक लेकर वित्तीय स्थिति की जानकारी ले रहे है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल की उपस्थिति में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

See also  Indigo करेगी फ्लाइट कैंसिलेशन का रिफंड, इस तारीख तक सीधे अकाउंट में आएगा रिफंड, फटाफट ऐसे चेक करें स्टे्टस