रायपुर। देश के 5 राज्यों में नवंबर- दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव हुए, इस दौरान बेहतरीन काम करने वाले अफसरों के लिए पुरस्‍कार की घोषणा की गई है। इन 5 राज्यों में छत्‍तीसगढ़ भी शामिल रहा। छत्‍तीसगढ़ की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रीना बाबा साहेब कंगाले को बेस्‍ट परफॉर्मिंग स्‍टेट का आवर्ड देने की घोषणा की गई है।

पुरस्‍कार पाने वालों की सूची नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के कलेक्‍टर रहे विनीत नंदनवार का नाम भी शामिल है। आयोग की तरफ से कुल 4 श्रेणियों में पुरस्‍कारों की घोषणा की गई है। इसमें छत्‍तीसगढ़ के 2 अफसर शामिल हैं। जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, उनमें सबसे साफ-सुथरा चुनाव छत्तीसगढ़ में हुआ। बिना किसी विवाद के, कहीं पर रिकाउंटिंग तक की जरूरत नहीं पड़ी। बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के इतने तगड़े बंदोबस्त और निगरानी की गई कि नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इस वजह से पांचों राज्यों में छत्तीसगढ़ की सीईओ को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड के लिए चुना गया है। वहीं, दंतेवाड़ा के तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार को बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

See also  Hemant Soren: ईडी को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट जमानत रद्द करने से किया इनकार