सभी वार्डों में घूम-घूम कर भजन कीर्तन करेेंगे

रायपुर। जिला बस्तर (जगदलपुर) में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में मनाया गया। मंत्री कश्यप ने इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। मंत्री कश्यप ने इस अवसर पर चैतन्य संकीर्तन मंडल के चलित रामायण मंडली रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चलित रामायण मंडली रथ जगदलपुर के सदस्य सभी वार्डों में घूम-घूम कर भजन कीर्तन करेेंगे और लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संदेश के प्रति जागरूक करेंगे। रथ में अयोध्या का प्रतीकात्मक राम मन्दिर बनाया गया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

See also  Breaking : छत्तीसगढ़ को मिले 16 नए वकील, HC के 32 वकीलों की सेवाएं सरकार ने की समाप्त