congress
congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा चार लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी, यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए संयोजक और जिलेवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। पीसीसी चीफ की सहमित से कांग्रेस ने संचालन के लिए संयोजक और जिलेवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा के शुरुआत के साथ ही आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस समर्थन से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। दीपक बैज ने असम सरकार पर तंज कसते हुए कसते हुए कहा कि वहां गुंडा राज चल रहा है।

वहां के गुड़ा तत्वों से कांग्रेस की न्याय यात्रा पर हमला किया जा रहा है। असम के सीएम को लेकर बैज ने कहा कि इस शांतिपूर्ण यात्रा को मुख्यमंत्री बाधित करने की लगातार कोशिश कर रहे है। बैज ने कहा कि जो यात्रा इनते शांतिपूर्ण तरीके से मणिपुर, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश से गुजरी उन्हें असम में इस यात्रा से आशांति लगना भाजपा के डर को बताता है।

See also  Chhattisgarh Election 2023: मतदान केंद्र मे बिगड़ी वोटर की तबीयत, मचा हड़कंप