भगवान श्री रामलला सरकार के श्रीचरणों में अर्पित करेंगे राग सेवा

अयोध्या। शास्त्रीय परंपरा के अनुरूप, 26 जनवरी से, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राग सेवा का शुभारंभ हो चुका है। यह आयोजन भगवान के समक्ष गुडी मंडप में किया जा रहा है। जिसमें देश भर के विभिन्न प्रांतों और कला परंपराओ के 100 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकार अगले 45 दिनों तक भगवान श्री रामलला सरकार के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा अर्पित करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी, मालिनी अवस्थी, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल और सोनल मानसिंह समेत लगभग 100 कलाकार अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में ‘श्री राम राग सेवा’ पेश करेंगे। भगवान राम को समर्पित 45 दिवसीय भक्ति संगीत समारोह शुक्रवार को शुरू हो गया है और 10 मार्च को समाप्त होगा।

‘गुड़ी मंडप’, गर्भ गृह के सामने स्थित है, जहां सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भव्य समारोह में भगवान राम की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। ट्रस्ट के सदस्य ने कहा, ‘ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने वाले और समन्वयक यतींद्र मिश्रा हैं और इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली की संगीत नाटक अकादमी द्वारा सहयोग दिया गया है।’

See also  फांसी पर लटके दोषी तो याद आया 'रंगा-बिल्ला', फंदे पर लटकने के दो घंटे बाद भी चल रही थी रंगा की नब्ज