प्रदेश में एक बार फिर शराबबंदी को लेकर सियासत गरमाई

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर शराबबंदी को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा सरकार से भाजपा के ही पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने शराबबंदी की मांग उठाई है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की है कि आदिवासी समाज के लिए नशाबंदी करना चाहिए।

पहले भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को शराबबंदी को लेकर जमकर घेरने का काम करते रहे है। लेकिन यह राजनीतिक आरोप का हिस्सा बनकर रह गई । पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शराबंदी करने का ऐलान भी किया था, लेकिन अपना वादा नहीं निभा पाई।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कवर ने कहा, आदिवासी समाज के लिए नशाबंदी करना चाहिए। सरकार नहीं मानी तो मैं अकेला तो नहीं कर सकता. 5 कक्षा से दारू छोड़ा हूं। कुछ लोग हैं जो शराबबंदी के पक्ष में होंगे। सर्व सम्मति से नहीं तो सभी के सहमति से होना चाहिए। अगर ये समाज नशाबंदी कर दे तो इस आदिवासी समाज को कोई पीछे नहीं धकेलेगा।

See also  गृहमंत्री से नहीं मिला ठोस आश्वासन, CAF अभ्यर्थी फिर लौटे धरनास्थल

आगे उन्होंने सीएम साय से निवेदन करते हुए कहा, हमारे मुखिया को आदिवासियों के लिए नशाबंदी करना चाहिए। जनजातियों के लिए करना चाहिए। पूर्व सीएम ने नशाबंदी का ऐलान किया था।