घटनास्थल से बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले स्पिलिंटर मिले

रायपुर। तनाव पर युवाओं का नियंत्रण ही नहीं है, छोटी-छोटी बातों को लेकर आत्मघाती कदम उठाने से भी नहीं चूकते है।समस्या का समाधान निकालने के बजाय खुद को समाप्त करने पर उतारू हो जाते है।

इस तरह का एक खौफनाक मामला रायपुर में भी सामने आया है। एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने रविशंकर विश्वविद्यालय में विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की दोपहर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में एनआईटी (NIT) के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की।

इस घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। घायल छात्र को एम्स में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने अपनी बहन और डॉक्टर से चर्चा में सुसाइड की कोशिश करने की बात कही है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले स्पिलिंटर मिले हैं।

See also  Cap Politics Of Congress Sevadal -दुर्ग सम्मलेन में टोपी पॉलिटिक्स, CM भूपेश की टोपी सेलजा के सिर…!